spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में हुई अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी, जानिए कौन...

दिल्ली में हुई अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी, जानिए कौन है दूल्हा?

fok-media-samman-samaroh


Kejriwal Daughter Wedding: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने शुक्रवार को शादी कर ली। उन्होंने संभव जैन से विवाह किया। संभव उनके IITके समय के दोस्त हैं। शादी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। यहां दोनों ने सात फेरे लिए।


बता दें कि, शादी से पहले 17अप्रैल को दिल्ली के शंगरी-ला होटल में मेहंदी और दूसरी रस्में हुई थीं। इन कार्यक्रमों में कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।  अब शादी के बाद 20अप्रैल को एक रिसेप्शन कार्यक्रम होगा।


पढ़ाई से लेकर स्टार्टअप तक साथ-साथ


हर्षिता और संभव दोनों ने IIT दिल्ली से पढ़ाई की है। हाल ही में दोनों ने मिलकर एक स्टार्टअप शुरू किया है।मेहंदी की रस्म के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस किया। उनका यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मौके पर भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी के साथ डांस किया।


पढ़ाई में तेज, करियर में आगे


हर्षिता केजरीवाल ने शुरुआती पढ़ाई नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। साल 2014में उन्होंने IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3,322वीं रैंक पाई। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। वह अपने डिपार्टमेंट में तीसरे नंबर पर रहीं।पढ़ाई के समय ही उन्हें कई कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले।


डिग्री के बाद उन्होंने गुरुग्राम की एक कंपनी में एसोसिएट कंसल्टेंट के तौर पर काम किया। इसके अलावा वे Basil Health नाम की कंपनी की को-फाउंडर भी हैं।


राजनीति से दूर, लेकिन सक्रिय


हर्षिता आमतौर पर राजनीति से दूर रहती हैं। लेकिन उन्होंने कई बार अपने पिता अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी वह पार्टी के लिए प्रचार करती नजर आई थीं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular