spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHप्रेम की अनोखी मिसाल! पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी...

प्रेम की अनोखी मिसाल! पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने भी तोड़ा दम

fok-media-samman-samaroh


Bihar News: मोतिहारी जिले के दुमरियाघाट थाना क्षेत्र के अर्जुन छपरा गांव से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 85साल के सुकुल साह की मौत की खबर सुनते ही उनकी 80साल की पत्नी शिवदेनी देवी ने भी दम तोड़ दिया।गांव के लोग इस घटना को सच्चे प्रेम की मिसाल मान रहे हैं। सभी इस जोड़ी के अटूट रिश्ते की सराहना कर रहे हैं।


सालों तक साथ रहे, साथ ही दुनिया से विदा हुए


गांववालों के अनुसार, सुकुल साह और उनकी पत्नी के बीच गहरा प्रेम था। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे का साथ खुशी से निभाया। कभी कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले सुकुल साह की तबीयत खराब हुई थी। उन्हें मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वे घर लौट आए।


लेकिन 11अप्रैल को उनकी हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें पटना ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई।


पत्नी को जैसे ही खबर मिली, उन्होंने भी त्याग दिए प्राण


परिजनों ने ये दुखद खबर पत्नी से छिपाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें किसी तरह इस बात का पता चल गया। जैसे ही उन्होंने पति की मौत की खबर सुनी, उन्होंने भी तुरंत दम तोड़ दिया।पति-पत्नी दोनों की मौत से गांव में गहरा शोक फैल गया। हर कोई भावुक हो गया। लोगों ने इस जोड़ी को ‘अमर प्रेम’ की मिसाल बताया। परिजनों ने तय किया कि दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा।


गांव में गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। सैकड़ों लोग मौजूद रहे। दोनों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से एक ही चिता पर किया गया। अंतिम यात्रा के समय गांव में सन्नाटा और आंखों में आंसू थे।


बेटे ने सुनाई आखिरी घड़ी की बात


मृतक के बेटे हरेंद्र कुमार ने बताया, “पापा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पटना ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी उनका निधन हो गया। मम्मी को जैसे ही ये खबर मिली, उन्होंने भी प्राण छोड़ दिए। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।”


इस मार्मिक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। ये जोड़ी अब भी लोगों के लिए सच्चे प्रेम और साथ निभाने की मिसाल बन गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular