Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबलि देने जा रहे परिवार की कार नदी में गिरी, 4 लोग...

बलि देने जा रहे परिवार की कार नदी में गिरी, 4 लोग की मौत लेकिन बकरे की बच गई जान

fok-media-samman-samaroh


Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिर गई। जिस वजह से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। लेकिन इस हादसे में सबसे ज्यादा चौंकाने बात थी कि कार में सवार लोग एक बकरे की बलि देने जा रहे थे। लेकिन इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, पर बकरा बच गया।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, ये मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिर गई। कार में परिवार समेत एक बकरा भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार बकरे की बलि देने जा रहा था। लेकिन कार के अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हो गया। जिसमें 4लोगों की मौत हो गई। तो वहीं, 2लोग घायल हो गए। लेकिन बकरा बच गया।


थाना प्रभारी ने क्या बताया?


इस हादसे की सूचना मिलते ही चरगवां के थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी अपनी टीम के लाथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि ये हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30किलोमीटर दूर चरगवां-जबलपुर रोड पर शाम करीब 3:30से 4:00बजे के बीच हुआ। उन्होंने आगे बताया कि चरगवां जिले का पटेल परिवार नरसिंहपुर के दादा दरबार में दर्शन करके SUV से वापस अपने घर लौट रहे थे।


कार में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा बलि चढ़ाने के लिए बकरा व मुर्गा भी कार में था। लेकिन कार चालक अचानक SUV से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिस वजह से कार एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिर गई। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि इस वजह से हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे में मुर्गे की भी मौत हो गई, जबकि बकरे का कान कट गया, लेकिन वह बच गया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular