HomeCRIMEChain snatching:धर्मसूमधा मंदिर मेले में चैन स्नैचिंग, तीन महिला चोर पकड़ी गईं

Chain snatching:धर्मसूमधा मंदिर मेले में चैन स्नैचिंग, तीन महिला चोर पकड़ी गईं

Chain snatching:धर्मसूमधा मंदिर मेले में चैन स्नैचिंग, तीन महिला चोर पकड़ी गईं

Chain snatching: कुशीनगर जनपद के रामकोला नगर पंचायत के प्राचीन धर्मसमधा मंदिर में रविवार को रामनवमी के अवसर पर आयोजित मेले के दौरान चोरों ने जमकर उत्पात मचाया।

मंदिर परिसर में दर्शन के लिए जुटी भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट ली।

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से तीन महिला चोरों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पकड़ी गई चोरों को रामकोला थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

पीड़ित महिलाओं की पहचान चैन चोरी की शिकार हुईं दोनों महिलाएं रामकोला कस्बे की रहने वाली हैं।

पहली पीड़िता शिगलावती देवी, पत्नी बृज किशोर गोविंद राव, और दूसरी प्रविना देवी, पत्नी रूपक गोविंद राव, मां काली मंदिर वार्ड नंबर 21 की निवासी हैं।

दोनों महिलाओं ने चोरी के बाद शोर मचाया, जिसके बाद भीड़ और पुलिस हरकत में आई।

घटना का विवरण

रविवार को धर्मसमधा मंदिर में रामनवमी के मौके पर मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने शिगलावती देवी और प्रविना देवी के गले से सोने की चेन छीन ली।

पीड़िताओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग और पुलिस सक्रिय हुई।

पुलिस ने तुरंत निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तीन महिला चोरों को धर दबोचा।

पुलिस की कार्रवाई

रामकोला पुलिस ने तीनों महिला चोरों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ये महिलाएं किसी बड़े चोर गिरोह का हिस्सा हैं

और इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

मेले के दौरान हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। भक्तों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में इस तरह की घटनाएं श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read