Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदेशभर में रामनवमी की धूम! दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, राम मंदिर...

देशभर में रामनवमी की धूम! दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, राम मंदिर में की गईं ये तैयारियां

fok-media-samman-samaroh


Ram Navami: देशभर में रामनवमी के पर्व की धूम देखी जा रही है। रामनवमी के मौके पर लोगों का उत्साह और खुशी देखते ही बन रही है। मंदिरों में भी रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा और आरती की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है।


 


अयोध्या भी में रामनवमी को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है क्योंकि राम मंदिर में आज राम जी का सूर्यतिलक होना है। रामनवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के 42 जिले अलर्ट पर हैं. पश्चिम बंगाल में भी तनाव की आशंका के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी बरत रहे हैं। कई शहरों में शर्तों के साथ ही शोभा यात्रा निकाले जाने की मंजूरी प्रदान की गई है।


 


दुल्हन की तरह सजी अयोध्या


रामनवमी के मौके पर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राम नवमी के पर्व पर मध्याह्न ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का प्राकट्य होना है। इस मौके पर रामलला का सूर्य अभिषेक भी किया जाएगा।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular