spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHश्रीलंका मित्र विभूषण से नवाजे गए पीएम मोदी, बोले- 140 करोड़ भारतीयों...

श्रीलंका मित्र विभूषण से नवाजे गए पीएम मोदी, बोले- 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है ये


PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 4अप्रैल की शाम श्रीलंका पहुंचे। यह उनकी तीन दिवसीय यात्रा है। कोलंबो एयरपोर्ट पर श्रीलंका के पांच वरिष्ठ मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। राजधानी के स्वतंत्रता चौक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21तोपों की सलामी दी गई। यह पीएम मोदी का श्रीलंका का चौथा दौरा है।


बता दें कि, इस यात्रा के दौरान श्रीलंका सरकार ने पीएम मोदी को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ सम्मान से नवाजा। यह देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो विदेशी नेताओं को दिया जाता है। पीएम मोदी ने कहा, यह सम्मान 140करोड़ भारतीयों का है। यह भारत और श्रीलंका की गहरी दोस्ती का प्रतीक है।


10,000करोड़ की योजनाओं की घोषणा


पीएम मोदी ने श्रीलंका के विकास के लिए कई योजनाएं घोषित कीं। इंडियन ओरिजिन तमिल (IOT) समुदाय के लिए 10,000करोड़ रुपये की सामाजिक और आवासीय योजनाएं बनाई गईं। किसानों को भी भारत की ओर से सीधी मदद दी जाएगी। दोनों देशों के बीच डिजिटल, हरित ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी सहयोग बढ़ेगा।


रक्षा और ऊर्जा में अहम समझौते


5अप्रैल को पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रक्षा सहयोग पर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र बनाने और सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन भी किया गया।


भारत की मदद से श्रीलंका को राहत


तीन साल पहले जब श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब भारत ने 4.5अरब डॉलर की सहायता दी थी। अब स्थितियां सुधर रही हैं। यात्रा के आखिरी दिन यानी 6अप्रैल को पीएम मोदी और राष्ट्रपति अनुराधापुरा जाएंगे। वे महाबोधि मंदिर में पूजा करेंगे और भारत की मदद से बनी दो परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।


यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच विश्वास, सहयोग और मित्रता का नया अध्याय साबित हो रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular