Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'अब सिर्फ 6 जिले बचें', नक्सलवाद को लेकर अमित शाह ने किया...

‘अब सिर्फ 6 जिले बचें’, नक्सलवाद को लेकर अमित शाह ने किया एक और ऐलान

fok-media-samman-samaroh


Naxal Free India: केंद्र सरकार लगातार नक्सलवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नक्सलवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि 2026 तक देश से नक्सलवादियों के नामों-निशान मिटा दिए जाएंगे। उनका लक्ष्य 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाना है। इसी कड़ी में अमित शाह ने आज एक और बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि देश में अब नक्सलवाद प्रभावित जिलों की संख्या सिर्फ 6 रह गई है। पहले ये आंकड़ा 12 था। 


‘अब सिर्फ 6 जिलें बचे हैं’ 


इस समय केंद्र सरकार नक्सलवादियों को खदेड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि उनका लक्ष्य 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाना है। इसी क्रम में अमित शाह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। अमित शाह ने बताया कि देश में अब नक्सलवाद प्रभावित जिलों की संख्या सिर्फ 6 रह गई है। 


केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि ये संख्या पहले 12 थी। लेकिन अब 12 से घटकर सिर्फ 6 रह गई है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों से सुरक्षा बलों ने जिस तरह इस अभियान को तेज किया है, उससे नक्सल प्रभावित इलाकों में राहत मिली है। उन्होंने इस सफलता को मील का पत्थर करार दिया है। 


एक बार फिर वादे को दोहराया


अमित शाह ने आगे कहा कि सरकार नक्सलवाद और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर अपने वादें को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत को 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह से नक्सल समस्या से मुक्त बनाया जाएगा। जिसके लिए सभी संभव पयास किए जा रहे हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular