Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeNATIONALPM मोदी और चिली के राष्ट्रपति का दिल छूने वाला पल, अचानक...

PM मोदी और चिली के राष्ट्रपति का दिल छूने वाला पल, अचानक तिरंगे को लेकर पूछने लगे सवाल

fok-media-samman-samaroh

Chile President Gabriel Boric PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक से मुलाकात की। बोरिक 1से 5अप्रैल तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं, जो पीएम मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें मंत्री, सांसद, अधिकारी, व्यापारिक संघ और मीडिया के सदस्य शामिल हैं।

मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं ने आर्थिक, वाणिज्यिक और सामाजिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति बोरिक और पीएम मोदी एक साथ बातचीत करते हुए दरवाजे से बाहर निकलते हैं। अचानक, बोरिक तिरंगे की ओर बढ़ते हैं और पीएम मोदी से चक्र के बारे में सवाल करते हैं।

वीडियो में क्या हुआ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति बोरिक पीएम मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे होते हैं। वे अचानक भारत के तिरंगे की तरफ रुख करते हैं और चक्र के बारे में पूछते हैं। पीएम मोदी कुछ सेकंड रुकने के बाद, उन्हें अशोक चक्र का महत्व समझाते हैं।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां हैं- केसरिया, सफेद, और हरा। सफेद पट्टी के बीच में गहरे नीले रंग का अशोक चक्र स्थित है। यह चक्र अशोक स्तंभ के सारनाथ स्थित शेर के स्तंभ से लिया गया है, और इसमें 24तीलियां हैं।

अशोक चक्र का संदेश

अशोक चक्र का संदेश निरंतरता, प्रगति और कर्तव्य का प्रतीक है। इसके 24तीलियां मानव गुणों का प्रतीक हैं, जो समाज में समग्र विकास, प्रगति और सद्गुणों को दर्शाती हैं। नीला रंग शांति और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।इस मुलाकात ने न केवल भारत-चिली संबंधों को मजबूत किया, बल्कि चिली के राष्ट्रपति को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के महत्वपूर्ण प्रतीक अशोक चक्र के बारे में भी जानकारी दी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular