Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMEEncounter:पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल,अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Encounter:पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल,अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

fok-media-samman-samaroh

Encounter:पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल,अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Encounter: जनपद कुशीनगर के थाना कुबेरस्थान क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और एक पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस घटना में पशु तस्कर मनौव्वर पुत्र गुलाब हुसैन घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।

घटना सेमरा हरदो कठकुइयां ढाला रोड के पास हुई।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पशु तस्कर क्षेत्र में सक्रिय है। इसके आधार पर कुबेरस्थान, कोतवाली पडरौना, रविन्द्रनगर धूस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की।

चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में तस्कर के पैर में गोली लगी।

घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular