HomeCRIMERoad Accident:सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत,एक घायल 

Road Accident:सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत,एक घायल 

Road Accident:सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत,एक घायल

Road Accident : कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डा -नेबुआ मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर भुजौली बाजार के स्वामी विवेकानंद विद्यालय के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई

जबकि पत्नी गिरकर बदहवास हो गई। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।

शुक्रवार की दोपहर खड्डा से आ रही बोलेरो ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक रूद्रापुर (बहेलिया) निवासी श्याम लाल भारती 20 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी कोटवां भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।

जबकि बाइक पर साथ बैठी पत्नी बदहवास हो गई और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं घटना में पति की मौत हो जाने से पत्नी शव के पास बैठकर दहाड़े मारकर रो रही है।

सूचना मिलने पर घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की अभी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read