spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDeepotsav: मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर भव्य दीपोत्सव का किया गया...

Deepotsav: मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर भव्य दीपोत्सव का किया गया आयोजन

Deepotsav: मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर भव्य दीपोत्सव का किया गया आयोजन

Deepotsav: कुशीनगर जनपद में माघी पूर्णिमा के अवसर पर छितौनी बगहा रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

नारायणी पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत दीपो को प्रज्वलित किया गया इसके बाद नारायणी का किनारा भक्तिमय नारों से गूंज उठा व दीपों से जगमगाने लगा।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कुंभ संरक्षक डा. सत्येंद्र गिरी महाराज ने कहा कि दीपोत्सव हमारे जीवन में सत्य, धर्म और आत्मज्ञान के प्रकाश को प्रकट करता है।

इसके अलावा आत्मा की पवित्रता को दर्शाता है।सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा के महत्व का विशेष उल्लेख है।

इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है।

साथ ही पवित्र नदी में स्नान करने के बाद शुभ जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।

धार्मिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद ने कहा कि दीपोत्सव (Deepotsav) से अपने भीतर की रोशनी को जगाने की प्रेरणा तथा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने अतिथियों व सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राकेश निषाद, अजय साहनी, विकास सिंह, अर्जुन साहनी, भुवाल गोंड, अर्जुन यादव ,उपेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र चौरसिया, सुनील यादव, वीरेंद्र निषाद, ब्रह्मा ठाकुर, मुलायम साहनी व सूरजभान भारती आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular