HomeCRIMESuicide attempt: लगतार चार बार आर्मी भर्ती मे फेल होने पर युवक...

Suicide attempt: लगतार चार बार आर्मी भर्ती मे फेल होने पर युवक ने की आत्महत्या का प्रयास,पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Suicide attempt: लगतार चार बार आर्मी भर्ती मे फेल होने पर युवक ने की आत्महत्या का प्रयास,पुलिस ने ऐसे बचाई जान

 

Suicide attempt: उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में मेटा ने एक युवक की जान बचा ली।

दरअसल आर्मी की भर्ती प्रक्रिया से चार बार बाहर निकाले जाने से परेशान लखीमपुर खीरी के युवक ने आत्महत्या कर लेने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की।

मेटा कंपनी से अलर्ट जारी होते ही जिला खीरी की पुलिस उसकी बरामदगी में जुटी तो उसकी लोकेशन शाहजहांपुर पता चली।

इसके बाद मिली सूचना पर जिला शाहजहांपुर की रोजा थाना पुलिस ने लोकेशन के आधार पर युवक को सिटी पार्ट से उसके एक परिचित के पास से दबोच लिया। युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बता दें कि एक फरवरी की शाम पांच बजे आत्महत्या संबंधी पोस्ट फोटो वीडियो पर मेटा कंपनी से एक अलर्ट प्राप्त हुआ।

जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा अलर्ट को तत्काल संज्ञान में लिया गया। आत्महत्या (Suicide attempt) के संबंध में वीडियो मोबाइल नंबर व लोकेशन थाना रोजा को उपलब्ध करायी गई।

थाना रोजा के प्रभारी निरीक्षक अपराध गंगा सिंह द्वारा दरोगा राजेश कुमार, कांस्टेबल अरूण तोमर व शिवम सर्विलांस सेल को कार्यवाही के लिए भेजा गया।

टीम ने सिटी पार्क लोधीपुर पहुंचकर इंस्टाग्राम पर आत्महत्या के संबंध में पोस्ट करने वाले व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस की और उसे बरामद कर लिया। पूछताछ की।

पता चला कि वह व्यक्ति निवासी नरदवल थाना फरदान जिला लखीमपुर खीरी का रहने वाला है।

उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। इसके बाद दरोगा राजेश कुमार द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई।

युवक ने बताया कि मैने आर्मी की भर्ती में चार बार ट्राई किया। नाप तौल में सीना कम बताकर बाहर कर दिया गया।

जिस कारण बहुत निराश हो गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने युवक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया

और ऐसी गलती न करने की हिदायत दी। पीड़ित युवक द्वारा दोबारा ऐसी हरकत न करने के संबंध में लिखित व मौखिक बयान दिया।

पुन: उत्साह पूर्वक संघर्ष कर फौज की नौकरी में भर्ती होने का जज्बा दिखाया। वहीं, युवक के परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read