Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMEPolice raid : पुलिस टीम ने 720 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ...

Police raid : पुलिस टीम ने 720 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार 

fok-media-samman-samaroh

Police raid : पुलिस टीम ने 720 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Police raid : (कम्प्यूटर जगत ) वृहस्पतिवार को हाटा कोतवाली पुलिस ने क्रेटा कार व आई 20 कार से हरियाणा प्रान्त से विहार ले जा रहे ओल्ड मोन्क ट्रीपल एक्स रम अवैध अंग्रेजी शराब के 720 बोतल हाटा पुलिस ने पकड दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक हाटा सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर शराब की खेप को लेकर तस्कर लग्जरी कार से बिहार जा रहा है।

सहयोगी कस्बा चौंकी इंचार्ज विवेक कुमार पाण्डेय हेड कांस्टेबल सतीश चन्द कांस्टेबल डब्लू कुमार, राजकुमार, नवनीत सिंह, नीरज सिंह, जितेन्द्र पाल व शिवा सिंह पुलिस टीम ने कोतवाली के छपरा भगत हाइवें कट से दो सौ मीटर पहले एनएच 28 पर घेरा बंदी कर चेकिंग शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान गोरखपुर की ओर से एक आई 20 कार जिसका नंबर UP 32 GQ 0072 व एक क्रेटा कार संख्या UP 32 NM 5603 गाड़ी आते दिखाई दी, जिसको पुलिस ने रोका लिया।

तलाशी में दोनों लग्जरी वाहनों से 720 बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनिल पुत्र बलबीर साकिन धिकाडा थाना दादरी सदर जिला चरखी दादरी हरियाणा व संजय सोलंकी पुत्र ओमप्रकाश सोलंकी साकिन निमली थाना सदर दादरी जिला चरखी दादरी हरियाणा के रुप में हुई।

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 49/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 341(2) बीएनएस पंजीकृत जेल भेज दिया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular