HomeSPORTSRecharge plans: जियो,एयरटेल,वीआई और बीएसएनएल सिम बिना रिचार्ज के इतने दिन रहेंगे...

Recharge plans: जियो,एयरटेल,वीआई और बीएसएनएल सिम बिना रिचार्ज के इतने दिन रहेंगे एक्टिव

Recharge plans: जियो,एयरटेल,वीआई और बीएसएनएल सिम बिना रिचार्ज के इतने दिन रहेंगे एक्टिव

Recharge plans: (कम्प्यूटर जगत ) आज के समय में मोबाइल फोन एक बेसिक जरूरत बन चुका है। इसके बिना हम कुछ घंटे भी नहीं बिता सकते।

मोबाइल ने हमारे जिंदगी के कई सारे काम को बेहद आसान बना दिया है लेकिन, मोबाइल ने हमारे खर्चे भी काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

रिचार्ज प्लान्स महंगे होने की वजह से बार-बार प्लान लेना काफी खर्चीला हो जाता है।

कई लोग तो रिचार्ज खत्म होते ही यह सोचकर नया प्लान ले लेते हैं कि कहीं नंबर बंद न हो जाए।

आइए आपको सिम कार्ड की वैलिडिटी (Sim Card Active rule) से जुड़े TRAI के नए नियम (TRAI Sim Card Rule) के बारे में बताते हैं।

क्या आप यह जानते हैं

अगर आप अपने सिम को रिचार्ज न कराएं तो वह कितने दिन तक वह एक्टिव रहेगा? काफी लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती।

अधिकांश लोगों को सिम की वैलिडिटी के बारे में नहीं पता होता और इसीलिए जल्दी-जल्दी रिचार्ज करा लेते हैं।

ऐसे में उन लोगों के सामने बड़ी समस्या हो जाती है जो दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं।

हाल ही में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सिम कार्ड से जुड़े कुछ नियम जारी किए हैं।

ट्राई के नए नियमों ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। अगर आपके मोबाइल का रिचार्ज प्लान खत्म भी हो गया है तो अब आपको तुरंत रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आपको सिम कार्ड बिना रिचार्ज प्लान के ही कई महीनों तक एक्टिव रहेगा।

Jio यूजर्स के लिए नियम

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आप 90 दिन तक बिना रिचार्ज कराए अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं।

90 दिन के बाद आपको रिएक्टिवेशन प्लान लेकर अपने नंबर को एक्टिवेट कराना होताहै।

जानकारी के मुताबिक रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल्स की सुविधा अलग-अलग यूजर्स पर अलग अलग होती।

किसी के नंबर पर एक महीने तक इनकमिंग रहती है तो किसी के नंबर के एक सप्ताह तो किसी को सिर्फ एक दिन की ही सुविधा मिलती है।

अगर आप अपने नंबर पर 90 दिन तक जीरो एक्टिविटी रखते हैं तो इसके बाद आपका नंबर पूरी तरह से डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा और वह किसी और को ट्रांसफर हो जाएगा।

Airtel के लिए नियम

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि बिना रिचार्ज के Airtel Sim कार्ड को सिर्फ 60 दिन तक ही एक्टिव रख सकते हैं। 60 दिन के बाद आपको 45 रुपये का वैलिडिटी प्लान लेना होगा।

Vi के लिए नियम

अगर आप Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि आप बिना रिचार्ज प्लान के 90 दिनों तक अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।

इसके बाद आपको सिम को एक्टिव रखने के लिए 49 रुपये का प्लान लेना होगा।

BSNL के लिए नियम

सरकारी कंपनी बीएसएनएल के सिम कार्ड को आप सबसे ज्यादा दिनों तक बिना रिचार्ज प्लान के एक्टिव रख सकते हैं। इसमें आपको 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

मतलब रिचार्ज प्लान खत्म होने के 180 दिन तक आपके नंबर पर को एक्टिव रख सकते हैं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read