HomeCRIMElove affair:प्रेमी ने खा लिया जहरीला पदार्थ तो प्रेमिका ने काट ली...

love affair:प्रेमी ने खा लिया जहरीला पदार्थ तो प्रेमिका ने काट ली अपने हाथ की नस,और फिर..?

love affair:प्रेमी ने खा लिया जहरीला पदार्थ तो प्रेमिका ने काट ली अपने हाथ की नस,और फिर..?

love affair: ( कम्प्यूटर जगत ) उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आपसी विवाद के बाद प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया तो प्रेमिका ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की।

दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों में सोशल मीडिया पर प्रेम पनपा था और बाद में परिजनों से अलग लंबे समय से साथ रह रहे थे।

हालांकि युवती का दावा है कि उसने छह महीने पहले युवक से शादी कर ली थी।

वहीं युवक के परिजन शादी की बात से इंकार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी दोनों को पति-पत्नी बता रही है।

उत्तराखंड की रहने वाली युवती के अनुसार वह गंज थाना क्षेत्र निवासी युवक से सोशल मीडिया पर मिली थी।

इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में युवती अपना घर छोड़कर रामपुर आ गई और एक किराए के मकान में युवक के साथ रहने लगी।

युवती का दावा है कि दोनों तीन साल तक एक साथ रहे और छह महीने पहले दोनों ने शादी भी कर ली। इस शादी से युवक के परिजन खुश नहीं है।

उसने आरोप लगाया कि युवक के परिजन उसे मारने का प्रयास करने लगे। उसका आरोप है कि शुक्रवार को दोनों रामपुर छोड़कर हरिद्वार जा रहे थे।

इस बीच जानकारी होने पर युवक के परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों के साथ मारपीट की। साथ ही युवती के हाथ की नस काट दी और युवक को जहरीला पदार्थ खिला दिया।

मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पति-पत्नी है। इनका 12 जनवरी को भी आपस में विवाद हुआ था।

जिसमें युवती ने थाने आकर शिकायत की थी। लेकिन,बाद में कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार की सुबह विवाद के बाद युवती ने हाथ की नस काट ली और युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read