HomeUTTAR PRADESHWeather:सर्द हवाओं व कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके लोग,अलाव जलवाने...

Weather:सर्द हवाओं व कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके लोग,अलाव जलवाने की मांग

Weather:सर्द हवाओं व कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके लोग,अलाव जलवाने की मांग

Weather: मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से सेवरही उपनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र शीत लहर की चपेट में चल रहे है।

जिसके चलते बाजारों में जहां लोगों की चहल पहल कम देखने को मिल रही है। वही हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड के चलते लोग घरों में दुबकने को विवश हो रहे है।

लोगों ने तहसील प्रशासन सहित नगर पंचायत से चौक चैराहों एवं गली मोहल्लों में पर्याप्त मात्रा में अलाव जलवाये जाने की मांग करते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बलों आदि के वितरण कराये जाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से पड़ रही कड़ाके की ठण्ड के चलते पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

नगर पंचायत सेवरही सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह लगभग नौ बजे तक सड़क सुनसान नजर आ रही है।

इस दौरान इक्का दुक्का वाहन सन्नाटे को चीरती हुई निकलती देखी जा रही है। वही शाम सात बजे के बाद बाजार में सन्नाटा छा जाता है।

वैसे तो बीते एक सप्ताह से मौसम का रुख कभी धूप व कभी बदली के साथ सुबह शाम अत्यधिक ठण्ड के साथ बीत रहे है

लेकिन 07 जनवरी मंगलवार से गलन भरी सर्द हवाओं के साथ दोबारा बदलने से पारे में लगातार गिरावट के साथ गलन महसूस किया जा रहा है।

वातावरण में घुलने वाली गलन के चलते जहां आम जन के लिए दुश्वारी हो रही है वहीं दूसरी और सुबह शाम और रात को गलन लोगों को खूब कंपा रहा है।

कही कही बाजारों, चौराहों पर लोग अलाव के स्थान पर घेरे रहते है। मंगलवार से बर्फीली हवा के थपेड़ों से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

इस दौरान मौसम को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा यदा कदा चौक चैराहों पर ही अलाव जलवाए गये जो नाकाफी साबित हो रहे है।

वही लोगों द्वारा अपने इंतजाम से अलाव जला कुछ लोगों को राहत पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

लोगों ने तहसील प्रशासन व नगर पंचायत से मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में अलाव जलवाए जाने व असहायों राहत पहुंचाने की गुहार लगाई है।

इस दौरान नगर पंचायत सेवरही सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से वरिष्ठ इंका नेता शाकिर अली, व्यापारी नेता अमरनाथ गुप्ता, रणवीर प्रताप शाही, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत, रेयाज हाशमी, रविन्द्र यादव, पप्पू जायसवाल,

हरीश कुमार, धर्मनाथ चौरसिया, सिकन्दर अली, रामनरेश शर्मा, मायाशंकर निर्गुणायत, राकेश मद्धेशिया आदि तमाम लोगों ने मौसम को देखते हुए तहसील प्रशासन सहित नगर पंचायत से पर्याप्त मात्रा में अलाव जलवाये जाने सहित असहायों के बीच कम्बलों आदि का वितरण कराये जाने की मांग की है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read