HomeUTTAR PRADESHAvadh Sugar Mill: ढाढ़ा चीनी मिल ने 22 दिसंबर तक गन्ना मूल्य...

Avadh Sugar Mill: ढाढ़ा चीनी मिल ने 22 दिसंबर तक गन्ना मूल्य भुगतान किया -करन सिंह

Avadh Sugar Mill: ढाढ़ा चीनी मिल ने 22 दिसंबर तक गन्ना मूल्य भुगतान किया -करन सिंह

Avadh Sugar Mill: अवध शुगर मिल ढाढ़ा हाटा ने 22 दिसंबर तक गन्ना मूल्य भुगतान किया, 23 से 26 तक का एडbवाइस बन रहा है ।

यह जानकारी ढाढ़ा चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने चीनी मिल में गन्ना विकास कर्मचारियों अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी।

अधिशासी अध्यक्ष ने बताया कि सभी किसानों को बताया जाए कि वसंत कालीन गन्ने की बुवाई 4 फुट की दूरी पर करें गन्ने की अधिक उपज एवं अधिक चीनी देने वाली प्रजाति को.0118 , 15023 , को . शा. 13235 की प्राथमिकता से बुवाई कराई जाए जिससे किसान को 500 से 600 कुंतल एकड़ गन्ने की उपज प्राप्त हो

उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि गन्ना बुवाई के लिए किसन से बीज गन्ना की मांग नोट करें ,तथा कहां पर उपलब्ध है उसको भी किसान को बताया जाए ,

मेरा पहली प्राथमिकता है कि समय से गन्ना मूल्य भुगतान हो , जिससे किसान खुशहाल रहे , मिल परिक्षेत्र में लगभग 1000 से ऊपर ऐसे किसन है

जिसका उपज 400 कुंतल एकड़ से अधिक है । प्रधान प्रबंधक गन्ना अवधेश गुप्ता ने बताया कि जब सभी किसान गन्ना कृषि यंत्रों से जुड़ जाएंगे तब उत्पादन लागत घटेगी ,

उपज बढ़ेगा , मजदूरों की समस्या दूर होगी गांव-गांव में प्रशिक्षण सिविल लगाया जाएगा ।

सहायक महाप्रबंधक के डी.डी. सिंह ने गन्ना प्रजातियों की उपलब्धता पर बताया गन्ना विशेषज्ञ ओम प्रकाश गुप्ता ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती के प्रति कृषकों को जागरूक करने पर प्रयास डाला।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read