HomeUTTAR PRADESHVillage court: जिला जज व अपर जिला जज एससी व एसटी ने...

Village court: जिला जज व अपर जिला जज एससी व एसटी ने ग्राम न्यायालय का किया निरीक्षण 

Village court: जिला जज व अपर जिला जज एससी व एसटी ने ग्राम न्यायालय का किया निरीक्षण

Village court: कुशीनगर जनपद के स्थानीय तहसील में जिला जज व अपर जिला जज एससी व एसटी ने ग्राम न्यायालय तमकुहीराज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार से ग्राम न्यायालय में काम शुरू हो जाएगा। इस ग्राम न्यायालय के शुरू होने से इस क्षेत्र के वादकारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

शनिवार को ढ़ाई बजे कुशीनगर के जिला जज शुशील कुमार शशि व अपर जिला जज एसटी व एससी सुनील कुमार यादव तमकुहीराज तहसील में पहुँचे।

दोनों न्यायधीशों ने एसडीएम तमकुहीराज विकास चन्द्र व तहसीलदार चन्दन शर्मा के साथ तहसील परिसर में स्थित ग्राम न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। काफी संतुष्टि व्यक्त करते हुए कुछ आंशिक बचे काम को पूरा कराने की बात कहीं।

जिला जज शुशील कुमार शशि ने बताया कि ग्राम न्यायालय का भवन और यहां मौजूद फर्नीचर व अन्य सामग्री न्यायालय शुरू करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार से ग्राम न्यायालय को क्रियाशील कर दिया जाएगा।

एसडीएम विकास चन्द्र ने बताया कि ग्राम न्यायालय भवन की साफ सफाई करा दी गयी है। न्यायालय भवन में हर तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी है, जो शेष है उसे भी तत्काल पूरा कराने को लेकर पहल शुरू कर दी गयी है।

जिला जज ने तहसील बार संघ के अधिवक्ता प्रतिनिधियों से भी मिले, अधिवक्ताओं ने अपना सुझाव दिया। फिर न्यायालय को सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए सभी ने अपना सहयोग देने की बात कहीं।

सोमवार से ग्राम न्यायालय शुरू होने की खबर से लोगों में काफी खुशी है। बीते तीन वर्ष से अधिवक्ता लगातार ग्राम न्यायालय शुरू करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

शनिवार को ग्राम न्यायालय का निरीक्षण करने के बाद जैसे ही जिला जज ने सोमवार 06 जनवरी से न्यायालय में काम शुरू करने की बात कही, लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इस दौरान तहसील बार संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ सिंह, अशोक पांडेय, दीपक कुमार पांडेय, अखिलेश्वर प्रकाश द्विवेदी, आर एन पांडेय, मार्कण्डेय वर्मा, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read