HomeUTTAR PRADESHPower: बिजली विभाग के लापरवाही से उपभोक्ता परेशान सुबह से नहीं मिली...

Power: बिजली विभाग के लापरवाही से उपभोक्ता परेशान सुबह से नहीं मिली बिजली सप्लाई

Power: बिजली विभाग के लापरवाही से उपभोक्ता परेशान सुबह से नहीं मिली बिजली सप्लाई

Power: प्रदेश सरकार के बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के दावों को बिजली विभाग ठेंगा दिखा रहा है।रामकोला क्षेत्र लगभग दस घंटों से बिजली सप्लाई बाधित होने से रामकोला क्षेत्र की जनता परेशान है।

रामकोला क्षेत्र में शनिवार की सुबह अचानक बिजली कट गई,लोग समझे कि रूटीन कटौती है अभी आजाएगी लेकिन जब बिजली दिन के दस बजे तक बिजली नहीं आई तो लोग विद्युत वितरण केंद्र (हाइडिल)रामकोला से संपर्क करने का प्रयास करने लगे लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था।

लोगो का कहना है कि जिम्मेदारों के मोबाइल बंद होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।एक कर्मचारी ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि ऊपर से कहा गया है

कि जब तक रामकोला हाइडिल पर 5 के वी का मेगर जो बिजली मापने की मशीन है नहीं आती तब तक बिजली नहीं मिलेगी।,

रामकोला में एक के वी का मेगर है लेकिन अधिकारियों का जिद है कि 5 केवी का मेग़र चाहिए तब बिजली सप्लाई बहाल होगी।विभाग के आंतरिक लड़ाई से परेशान जनता हो रही है।

विद्युत वितरण केंद्र (हाइडिल) रामकोला के मोबाइल नंबर 9453047838, अवर अभियंता विद्युत मो.नंबर 9453047508 सुबह से ही बंद जा रहा है।

जब इस संबंध में अधिशासी अभियंता (विधुत)कसया ने मोबाइल नंबर 9415311066 बताया कि जिले मे सप्लाई की दिक्कत नहीं है कुछ उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सप्लाई होल्ड नही हो रही थी बार बार ट्रिप का कारण रास्ते मे पड़ने वाले पेड़ पौधों की सही निगरानी और काट छाट न होना है।

उन उपकेन्द्र को विधुत सप्लाई दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया था सभी जगहों पर विधुत बहाल है कई जगह रोस्टिंग के कारण लाइट इस वक्त नही होगी फाल्ट की दिक्कत नही है।

मामला चाहे जो हो लेकिन विद्युत विभाग के लापरवाही के चलते आम जन परेशान है।समाचार लिखे जाने तक विद्युत वितरण केंद्र (हाइडिल) से बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई थी।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read