HomeUTTAR PRADESHMeeting:समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक हुई संपन्न

Meeting:समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक हुई संपन्न

Meeting:समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक हुई संपन्न

चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट के सापेक्ष अब तक हुए व्यय व बचत धनराशि की हुई समीक्षा

अधिकारी गण माह मार्च का न करें इंतजार,बचत धनराशि का शीघ्र करें व्यय-डीएम

Meeting:जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में समस्त आहरण/वितरण अधिकारियों के साथ कल देर सायंकाल आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक दौरान समस्त विभागों को प्राप्त बजट के सापेक्ष अब तक हुए व्यय एवं अवशेष बचत धनराशि के व्यय किए जाने के संबंध में एक -एक कर विभागवार समीक्षा की गई।

सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त बजट के सापेक्ष्य व्यय की धनराशि 65 प्रतिशत एवं बचत 35 प्रतिशत किए जाने की जानकारी सीएमओ द्वारा दिया गया,

जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मदवार जानकारी लेने उपरांत अवशेष धनराशि का शीघ्र व्यय किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

ओसी बिल कलेक्ट्रेट की समीक्षा दौरान विभिन्न मदो में बचत धनराशि के संबंध में बताया गया कि 2 करोड़ 46 लाख आपदा निधि का है

तथा 2करोड़ 66 लाख कृषक दुर्घटना बीमा का है जिसे मार्च तक व्यय कर लिए जाने का आश्वासन दिया गया।

आयुर्वेद विभाग में प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय नहीं किए जाने पर पुछ ताछ की गई तथा निर्देशित किया गया कि जो भी कार्य हुए हैं उसका लग कर भुगतान कराएं।

समीक्षा दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आई 0टी0आई0, समाज कल्याण,स्पोर्ट, रेशम विभाग, प्रांतीय खंड लोक निर्माण, सिंचाई, अर्थ एवं संख्या विभाग,वन विभाग,मत्स्य,पिछड़ा वर्ग,

सहित समस्त विभागों में बजट के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि तथा अवशेष बचत के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया

कि अधिकारी गण माह मार्च का इंतजार न करें, जो भी बिल लंबित है उसका भुगतान समय से पूर्ण करें।

इस अवसर पर ओसी बिल कलेक्ट्रेट अनिल कुमार यादव,वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटरिया, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, सहित डीपीआरओ, अधि0अभि0 लो0नि0, उप कृषि निदेशक,प्रवेशन अधिकारी सहित समस्त विभागों के आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read