HomeUTTAR PRADESHWinter:पछुआ हवा सर्दी का सितम,शिमला के बराबर गिरा पारा,धूप भी हुआ बेअसर

Winter:पछुआ हवा सर्दी का सितम,शिमला के बराबर गिरा पारा,धूप भी हुआ बेअसर

Winter:पछुआ हवा सर्दी का सितम,शिमला के बराबर गिरा पारा,धूप भी हुआ बेअसर

Winter:नए साल के पहले दिन बुधवार को काशी (16.3) और शिमला का (16.2 डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान लगभग समान रहा। तेज पछुआ हवा चलने से दिन में करीब दस बजे निकली धूप भी बेअसर रही।

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा का रुख बदलेगा और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

पहाड़ों पर बारिश की आशंका

मौसम विभाग की मानें तो पछुआ की जगह दक्षिण-पछुआ हवा चलेगी।इससे पहाड़ों पर बारिश की आशंका है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्के बादलों के साथ आमतौर मौसम सामान्य रहेगा।

इससे पहले सुबह हल्का कोहरा था। करीब दस बजे धूप निकली थी, लेकिन करीब नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से ठंड शरीर बेध रही थी। गलन बचने के लिए लोग रूम हीटर और ब्लोअर लेकर बैठे थे।

मेरठ में रात में भी मुश्किलें बढ़ने लगीं

बारिश, ओलावृष्टि और सर्द हवाओं से कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे मेरठ में रात में भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 2025 की रात प्रदेश में सबसे ठंडी दर्ज हुई

जबकि बीते नौ वर्षों में नए साल का पहला दिन सबसे ठंडा रहा। दुपहर बाद कुछ देर तक निकली धूप के बावजूद मेरठ में अधिकतम तापमान में कोई सुधार नहीं हुआ।

इसके उलट रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस फिसल गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन का तापमान 13.5 और रात का छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर पहुंच रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज से मैदानों में अगले दो-तीन दिन तक कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

कोहरे से ट्रेनें छह घंटे तक चल रहीं लेट

कोहरे की मार से लम्बी दूरी की ट्रेनों का परिचालन बिगड़ गया है। इससे कड़ाके की ठंड में स्टेशनों पर यात्रियों को समय काटना भारी पड़ रहा है।

कैंट स्टेशन के पूछताछ केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को मुम्बई एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 घंटे, दादर सेंट्रल-गोरखपुर स्पेशल 5.45 घंटे, मुम्बई एलटीटी-कामायनी एक्सप्रेस 5.30 घंटे,

जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 3.30 घंटे, साबरमती बीजी-पटना फेयर स्पेशल 3.15 घंटे, जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस 3 घंटे,

कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 2.45 घंटे और बरकाकाना-वाराणसी मेमू 2.35 घंटे तक विलम्बित रहीं। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस,

मुम्बई एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, बलिया-प्रयागराज रामबाग पैसेंजर, सुलतानपुर-वाराणसी पैसेंजर, प्रयागराज रामबाग-बलिया पैसेंजर और आरा-बनारस मेमू ट्रेनें भी तय समय से घंटों लेट चलीं।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read