HomeUTTAR PRADESHVoter list:मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन मे हुआ संशोधन 6 के स्थान...

Voter list:मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन मे हुआ संशोधन 6 के स्थान 7 जनवरी को होगा प्रकाशन-सुनीता सिंह 

Voter list:मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन मे हुआ संशोधन 6 के स्थान 7 जनवरी को होगा प्रकाशन-सुनीता सिंह

Voter list: सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम एवं निर्देश उपलब्ध कराये गये हैं।

आयोग ने अपने पत्र संख्या-23/2024-ERS (Vol.-IV) दिनांक 01.01.2025 (छायाप्रति संलग्न) के माध्यम से सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि में इस कार्यालय के संशोधन संबंधी भेजे गए प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है,

जिसके अनुसार अब मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन की तिथि 6 जनवरी के स्थान पर संशोधित करते हुए 7 जनवरी 2025 सुनिश्चित की गई है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read