HomeUTTAR PRADESHLegislator: विधायक के प्रयास से सड़क की चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण के लिए 26...

Legislator: विधायक के प्रयास से सड़क की चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण के लिए 26 करोड़ रुपए हुए स्वीकृत

Legislator: विधायक के प्रयास से सड़क की चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण के लिए 26 करोड़ रुपए हुए स्वीकृत

मुख्यमंत्री, लोनिवि मंत्री सहित विधायक पीएन पाठक को ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद

Legislator: कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने विधानसभा क्षेत्र के जर्जर सड़क टेकुआटार सोहसा रामनगर मार्ग के मरम्मत कार्य और चौड़ी करण और सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण मंत्री को एक पत्र लिखकर कारवाई की मांग किया था

जिसको संज्ञान में लेते हुए शासन ने सड़क निर्माण कार्य के लिए 26 करोड़ 54 लाख 96 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है

जिसको लेकर क्षेत्र की जनता मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ महराज और लोकनिर्माण मंत्री ब्रजेश सिंह और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक को धन्यवाद दिया है

बता दें कि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार सोहसा रामनगर मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय थी बहुत दिनों से क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए मांग कर रहे थे

कुछ दिन पहले ही विधायक पीएन पाठक के आवास पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए एक मांग पत्र सौंपा और कारवाई की मांग किया था जिसको गम्भीरता से लेते हुए विधायक (Legislator) पीएन पाठक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है

जो जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गया है इसको जनहित में देखते हुए निर्माण कार्य शुरू किया जाना जनहित में ठीक होगा जिसको संज्ञान में लेते हुए शासन ने विधायक श्री पाठक के मांग पर 8 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 26 करोड़ 54 लाख 96 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

इसको लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और लोक निर्माण विभाग मंत्री ब्रजेश सिंह कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विधायक (Legislator) श्री पाठक ने कहा कि कुशीनगर विधानसभा सभा की सभी सड़कों का कायाकल्प किया जायेगा ग्रामीण क्षेत्रों की कोई भी सड़क गढ्ढा युक्त नहीं रहेगी जो भी सड़क गढ्ढे में तब्दील हुई है उन सभी सड़कों को गढ्ढा मुक्त किया जायेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read