HomeUTTAR PRADESHIllegal possession: तहसील प्रशासन प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन से लोगों...

Illegal possession: तहसील प्रशासन प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन से लोगों को वेदखल करना किया शुरू

Illegal possession: तहसील प्रशासन प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन से लोगों को वेदखल करना किया शुरू

Illegal possession: कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाये लोगों की अव शामत आ गई है क्योंकि उपजिलाधिकारी सहित तहसील प्रशासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन से लोगों को वेदखल करना शुरू कर दिया है

मंगलवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा- रामजीपट्टी मे गाटा संख्या- 248 लगभग 1 एकड़ नवीन परती की भूमि को प्रशासन ने अवैधअतिक्रमण कारियों से मुक्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पुरे तहसील क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है

बताते चलें की खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रामजी पट्टी में गाटा संख्या 248 लगभग 1 एकड़ नवीन परती की भूमि को गांव के लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था

गांव में अवैध कब्जदारों को सूचित किया

जिसको प्रशासन ने चिन्हित कर उस पर नवीन परती का बोर्ड लगाया तथा गांव में अवैध कब्जदारों को सूचित किया कि वह अपना कब्जा उक्त जमीन से हटा दें लेकिन अतिक्रमणकारियों उस जमीन को खाली नहीं किया

जिस पर तहसीलदार खड्डा महेश कुमार ने उप जिला अधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार लेखपाल मधुकर श्रीवास्तव थाना अध्यक्ष हनुमानगंज ओमप्रकाश तिवारी को साथ लेकर उक्त जमीन को खाली करा दिया। प्रशासन की ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read