HomeUTTAR PRADESHRain: उतर प्रदेश के इन जिलों में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि...

Rain: उतर प्रदेश के इन जिलों में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की  चेतावनी,पांच दिन कड़ाके की ठंड रहेगी जारी 

Rain: उतर प्रदेश के इन जिलों में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की  चेतावनी,पांच दिन कड़ाके की ठंड रहेगी जारी

Rain: राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। पूरे देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है।

इसकी वजह से बारिश (Rain) और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 5 दिन कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी रात से ही बारिश हो रही है। वहीं बड़े हिस्से में बादल छाए रहे।

शनिवार सुबह रतलाम समेत कुछ दिलों में ओलावृष्टि भी हुई. अगले 24 घंटे के लिए भी राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में तेज हवाओं, बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी मौसम नम हो गया है। कई जगहों पर हल्की बारिश (Rain) के बाद ठंड में इजाफा हुआ है। शनिवार को यूपी के ज्यादातर जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। बात करें पंजाब की तो यहां भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। हरियाणा के भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और कैथल में ओलावृष्टि भी हुई है।

स्काइमेट वेदर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में हिमाचल प्रदेशष उत्तराखंड और ज्ममू-कश्मीर में भारी बर्फबारी संभव है।

इसके अलावा लद्दाख में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बारिश (Rain) का अनुमान है।

पूर्वी राजस्थान, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार और मध्य प्रदेश में भी मध्यम बारिश हो सकती है। तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read