HomeUTTAR PRADESHEVM Warehouse: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डीएम ने किया...

EVM Warehouse: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

EVM Warehouse: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

निरीक्षण दौरान साफ-सफाई सहित उपकरणों को सु व्यवस्थित किए जाने का दिए निर्देश

EVM Warehouse: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज ने आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यालय ईवीएम वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की की स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण दौरान साफ सफाई कराने सहित उपयोगी उपकरणों को सुरक्षित रखने का निर्देश संबंधित को दिए। निरीक्षण दौरान वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी मु0 जफर, केशव नाथ उपाध्याय जिला संयोजक चुनाव प्रबंधक भाजपा, रमेश कुमार जिलाध्यक्ष बसपा, मो0 आजम अंसारी जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी , रामअवध गुप्ता जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, राम लखन सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी कमाल रिजवी, शशि मद्धेशिया, मकसूद आदि उपस्थित रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read