HomeUTTAR PRADESHMishan shakti:महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान...

Mishan shakti:महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत किया गया शिविर का अयोजन

Mishan shakti:महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत किया गया शिविर का अयोजन

Mishan shakti: अपर जिला जज शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि मा0 जिला जज सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

कुशीनगर के तत्वाधान में पडरौना ब्लॉक जिला मुख्यालय रविन्द्रनगर में स्थित शकुंतला इण्टर कालेज में मिशन शक्ति योजन के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शिविर का आयोजन अपर जिला जज/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।

अपर जिला जज ने बताया

कार्याक्रम में उपस्थित बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये अपर जिला जज / सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति भारत सरकार द्वारा जुलाई 2022 में प्रारम्भ की गई

एक योजना है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं के अल्प व दीर्घ कालीक सेवाओं के द्वारा देखभाल, सुरक्षा व विकास करना है।

मिशन शक्ति की दो उप योजनाएँ हैं, पहला संबल और दूसरा सामर्थ्य। सम्बल योजन के अन्तर्गत त्वरित सेवा के माध्यम से सुरक्षा के घटक वन स्टॉप सेन्टर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं एवं महिला हेल्पलाईन शामिल किये गये हैं।

सामर्थ्य योजना के अन्तर्गत दीर्घकालिक सेवा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के घटक एम्पावरमेंट ऑफ विमेन, प्रधानमंत्री मातृ योजना, शक्ति सदन, सखी निवास, आंगनबाड़ी सह पालना शामिल है।

छात्राओं को विस्तार से समझाया

शकुंतला इण्टर कालेज के प्रबन्धक अभिषेक तिवारी ने भी मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत उपस्थित छात्राओं को विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय मिश्रा, शिक्षकगण करूण तिवारी, कृष्ण कुमार यादव, योगेन्द्र दूबे, चन्दन सिंह, दिनेश कन्नौजिया, आशुतोष, टिकोरी राय, यशवन्त विश्वकर्मा,

अंशु राय, अन्या तिवारी, निधि राय, सरिता तिवारी, साहिना, अनिता, खुशबु, स्नोव्हाइट, रानी, कमलेश तिवारी, नूर मोहम्मद व कृष्ण पाल तिवारी तथा विद्यालय की छात्रायें उपस्थित रहीं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read