HomeUTTAR PRADESHFood safety:फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की हुई...

Food safety:फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की हुई जांच

Food safety:फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की हुई जांच

संगृहीत 41 नमूनों में 04 अशुद्ध पाए गए

Food safety: सहायक आयुक्त (खाद्य)-II प्रदीप कुमार राय के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय के नेतृत्व में संचालित एफ.एस.डब्लू. फूड सेफ्टी आन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) द्वारा दिनांक 21.12.2024 को जनपद- कुशीनगर में स्थान-नागरिक लघु माध्यमिक विद्यालय, नैका छपरा तहसील-कसया जनपद-कुशीनगर में स्थित एम0डी0एम0 किचेन में रखे गये

खाद्य पदार्थो तथा हेतिमपुर बाजार, तहसील-कसया जनपद-कुशीनगर पर खाद्य कारोबारकर्ताओं और आम जन द्वारा लाये गये खाद्य पदार्थो की प्राथमिक जाॅच कर उनके जाॅच परिणाम और खाद्य संरक्षा सम्बन्धी जानकारियों के बारे में खाद्य कारोबारकर्ताओं और लोगो को बताकर उन्हे जागरूक किया गया। जाॅच के घरेलू तरीको और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गयी।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) के साथ आये वाहन चालक ओमकार नाथ पाण्डेय व प्रशिक्षित खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार यादव द्वारा जाॅच की गयी। जाॅच का विवरण के संबंध में उन्होंने बताया कि है।

नागरिक लघु माध्यमिक विद्यालय, नैका छपरा चावल विशुद्ध ,आटा विशुद्ध , पिसी हल्दी विशुद्ध , पिसी लाल मिर्च विशुद्ध, पिसी धनिया विशुद्ध, सरसों का तेल विशुद्ध , अरहर दाल विशुद्ध, संतोष मद्धेशिया छेना बालुशाही विशुद्ध, लाल मोहन विशुद्ध ,छेना रसगुल्ला अशुद्ध स्टार्च की उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता को सचेत किया गया।

बर्फी, खोया ,दूध विशुद्ध। संजय कुमार जीरा साबुत, धनिया साबुत बेसन,सरसों का तेल विशुद्ध । भोला मद्धेशिया बर्फी ,पेडा विशुद्ध तथा छेना मिठाई अशुद्ध स्टार्च की उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता को सचेत किया गया।

खोवा,दूध विशुद्ध। जयप्रकाश बेसन अशुद्ध रंग की उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता को सचेत किया गया। अरहर दाल विशुद्ध, काली मिर्च अशुद्ध मृत बीज की उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता को सचेत किया गया।जीरा,सरसों का तेल विशुद्ध,अनील धनिया साबुत विशुद्ध ,अरहर दाल,बेसन,सरसों तेल विशुद्ध ।

दीपक कुमार केसरी हल्दी पाउडर , बेसन, अरहर दाल,बसन्त जायवाल बर्फी, पेडा,पनीर विशुद्ध । 38 एम0के0 किराना स्टोर सरसों तेल, बेसन,नीरज सरसों तेल,बेसन विशुद्ध,पाए गए। उन्होंने बताया कि कुल-41 नमूनें संग्रहीत कर जाॅचें गये जिसमें 04 नमूनें अशुद्ध पाये गये तथा 37 नमूनें मानक के अनुरूप पाये गये।

इस दौरान नागरिक लघु माध्यमिक विद्यालय, नैका छपरा तहसील- कसया में छात्र-छात्राओं, उपस्थित शिक्षको एवं रसोईयाॅ को खाद्य सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थो में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीको एवं पैक्ड खाद्य पदार्थ में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read