Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDistrict Jail:डीएम/एसपी/सीजेएम/एडीजे ने जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

District Jail:डीएम/एसपी/सीजेएम/एडीजे ने जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

fok-media-samman-samaroh

District Jail:डीएम/एसपी/सीजेएम/एडीजे ने जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

निरीक्षण दौरान जिला जज के साथ डीएम/एसपी/सीजेएम/एडीजे रहे उपस्थित

District Jail: जनपद न्यायाधीश कुशीनगर सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कविता सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा आज देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

जेल परिसर के विभिन्न बैरक में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की तथा उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान कैदियों के लिए खान पान की उचित व्यवस्था एवं चिकित्सीय व्यवस्था की गुणवत्ता का भी निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया।

इस दौरान कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना एवं तत्काल समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित भी किया। निरीक्षण के दौरान कैदियों से संवाद कर साफ सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं , जेल मेन्यू के अनुसार भोजन, जमानत की स्थिति, सहित निरुद्ध कैदियों से वकील होने /ना होने की जानकारी भी ली गई। महिला बैरक में बच्चो को बिस्कुट भी वितरण किए गए।

सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें नोट करने के निर्देश दिए।

उच्चाधिकारी गणों द्वारा कैदियों के लिए चिकित्सकिय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा मरीजों से वार्ता कर चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संदर्भ में जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल, जेलर राजकुमार, उप जेलर आदित्य कुमार, शिवनाथ पांडे, मोतीलाल, चिकित्सक डा हरिपाल विश्वकर्मा, डा0 राहुल त्रिपाठी, फार्मासिस्ट रमेश दुबे, मोहन तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular