HomeUTTAR PRADESHStruggle Committee: संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने विश्राम गृह में बैठक कर आगामी...

Struggle Committee: संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने विश्राम गृह में बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा किया तैयार

Struggle Committee: संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने विश्राम गृह में बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा किया तैयार

Struggle Committee:  कुशीनगर जनपद के छितौनी तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समिति के अध्यक्ष संजय सिंह के अध्यक्षता में बुधवार को छितौनी बाईपास स्थित अतिथि विश्राम गृह में बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की।

आयोजित बैठक को बैठक को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि शीतकालीन सत्र में यूपी बिहार दोनो राज्यों के जनप्रतिधिगणों से छितौनी तमकुही रेल परियोजना को सदन में प्रमुखता से उठाने व परियोजना को पूर्ण करने के लिए बजट दिलाने का मांग पत्र सौंपा गया है,

सत्र के दौरान इस परियोजना को बजट नही मिलता है तो वृहद आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा

जनप्रतिधिगणों के नेतृत्व में संघर्ष समिति लगातार रेल मंत्रालय से सामंजस्य स्थापित कर परियोजना को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है।

समिति के उपाध्यक्ष पूर्व फौजी मेराज आलम ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व रेल बोर्ड के चेयरमैन को मांग पत्र भेजा गया है

संघर्ष समिति के मांग पर सर्वे काम चल रहा है लेकिन इससे काम नही चलने वाला है पूर्व के अपेक्षा मंत्रालय जनहित के इस परियोजना को इग्नोर कर रहा है

अगर जल्द ही बजट नही मिला तो संघर्ष समिति इस बार बृहद आंदोलन करने पर उतारू होगी बैठक में धरना प्रदर्शन आमरण अनशन व रेल चक्का जाम करने जैसे गंभीर कदम उठाने जैसे विषयों की रूप रेखा बनाई गई है।

इस मौके पर मनोज पांडे, रोहित चौबे, योगेश शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, अजय रौनियार, दिनेश पांडे, विजय शर्मा, सुभाष पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read