HomeUTTAR PRADESHNight shelter: असहायों व जरूरतमन्दो को ठंड से बचाव के लिए रैन...

Night shelter: असहायों व जरूरतमन्दो को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा की हुई व्यवस्था

Night shelter: असहायों व जरूरतमन्दो को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा की हुई व्यवस्था

Night shelter: कुशीनगर जनपद में स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के सामुदायिक भवन में शासन प्रशासन के मंशानुसार राहगीरों व असहायों को भीषण ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था कराई गई है।

इस अभियान के तहत नगर में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग 10 बेड वाले रैन बसेरे बनाए गए हैं, ताकि ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

शरद ऋतु में पढ़ने वाले कड़ाके की ठंड को मद्देनजर रखते हुए शासन प्रशासन के मंशानुसार नगर पंचायत कार्यालय परिसर के सामुदायिक भवन में 10 बेड के रैन बसेरा (Night shelter) की अस्थाई व्यवस्था कराई गई है। नगर पंचायत सेवरही के अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल के अनुसार

दिसंबर माह के मध्य से ठंड बढ़ने से रात्रि में यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए, नगर पंचायत ने रैन बसेरा बनाया गया है।

जहां अलग अलग महिला और पुरुष दोनों नि:शुल्क रात्रि विश्राम कर सकेंगे। त्रिभुवन जायसवाल ने बताया कि ठंड की शुरुआत होने के दौरान ही रैन बसेरा (Night shelter) की व्यवस्था करा दी गई थी लेकिन अभी तक कोई राहगीर अथवा जरूरतमंद रात्रि ठहराव हेतु नहीं आया है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read