HomeUTTAR PRADESHKishan Mela:विराट किसान मेला/प्रदर्शनी में दुदही फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी को मिला प्रथम...

Kishan Mela:विराट किसान मेला/प्रदर्शनी में दुदही फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी को मिला प्रथम पुरस्कार

Kishan Mela:विराट किसान मेला/प्रदर्शनी में दुदही फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी को मिला प्रथम पुरस्कार

Kishan Mela: उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि विकास खण्ड तमकुहीराज स्थित रामलीला मैदान में आज चार दिवसीय विराट किसान मेला/प्रदर्शनी का चौथे एवं अन्तिम दिवस का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मा० विधायक तमकुहीराज प्रतिनिधि धीरेन्द्र राय जी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनन्जय तिवारी जी, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष केशव पाण्डेय जी, तरया सुजान के मण्डल अध्यक्ष, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार,

जिला कृषि अधिकारी डॉ० मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के वैज्ञानिक अशोक राय, बाबू गेंदा सिंह संस्थान के डॉ० वाई०पी० भारती, विनय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

मा० विधायक प्रतिनिधि जी द्वारा जनपद के सभी कृषक बंधुओं से जैविक खेती करने के लिए आग्रह किया एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।

मेले/प्रदर्शनी कृषि एवं प्रसार प्रशिक्षण ब्यूरो लखनऊ, उ०प्र०, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र सेवरही, गन्ना विभाग, रेशम विभाग, दुदही फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, चिकित्सा विभाग आदि के द्वारा स्टाल लगाया गया ।

इस मौके पर मा० विधायक प्रतिनिधि जी द्वारा सभी स्टालों का अवलोकन कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर जनपद कुशीनगर के विभिन्न विकास खडो के किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे।

मेले में कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर जंगीलाल जायसवाल पुत्र रामसनेही एवं संजय कुमार गौड़ पुत्र विन्ध्याचल गौड़ को तिरपाल प्रदान किया गया। चार दिवसीय विराट किसान मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टालों का निरीक्षण करने के उपरान्त स्टाल लगाने वाले विभाग/संस्था को पुरस्कृत किया गया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार दुदही फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, द्वितीय पुरस्कार उद्यान विभाग एवं तृतीय पुरस्कार बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को प्रदान किया गया एवं सभी स्टाल लगाने वाले विभाग/संस्था को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।

उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कृषकों को अवगत कराया कि किसान स्वयं, जन सेवा केंद्र के माध्यम से अथवा अपनी ग्राम पंचायत में लग रहे फार्मर रजिस्ट्री कैंप के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री यथाशीघ्र तैयार करा ले जिससे किसान सम्मान निधि प्राप्त करने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर भूमि संरक्षण, उद्यान, पशुपालन, चिकित्सा, खादी ग्राम उद्योग, सामाजिक वानिकी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए एवं उनके अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न विकासखंडों के कृषकों ने प्रतिभाग किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read