HomeUTTAR PRADESHlabor department: श्रम विभाग ने फाजिलनगर ब्लॉक सभागार में श्रमिकों को किया...

labor department: श्रम विभाग ने फाजिलनगर ब्लॉक सभागार में श्रमिकों को किया जागरूक

labor department: श्रम विभाग ने फाजिलनगर ब्लॉक सभागार में श्रमिकों को किया जागरूक

labor department: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए विभाग द्वारा आज मजदूरों को विभाग में पंजीयन/नवीनीकरण कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया।

ज्ञातव्य हो कि आज ब्लॉक सभागार फाजिलनगर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र और श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा मजदूरों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया

तथा उपस्थित मजदूरों को अपने समीप के जनसेवा केन्द्र पर पहुंच कर जनसेवा केन्द्र के माध्यम से यू पी बी ओ सी डब्ल्यू के साइड पर श्रमिक पंजीयन कराने तथा पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों को ससमय नवीनीकरण कराकर विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरुक किया।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर कल्याण बोर्ड लखनऊ द्वारा निर्माण श्रमिकों की कल्याण मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, मृत्यु एवं दिव्यांगत सहायता एवं आक्षमता पेंशन योजना आदि संचालित की जा रही है जिसका लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को देय है ।

इस दौरान एपीओ फाजिलनगर उमेश, कमरूदीन, विजय गुप्ता, जमशेद, मीना, राम रामचंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, पुष्पा, सीमा, सहित दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read