HomeCRIMERoad Accident :मार्ग दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में...

Road Accident :मार्ग दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Road Accident :मार्ग दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Road Accident: कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा- नेबुआ हाईवे मार्ग पर डोमन छपरा चौराहा मोड पर बीती रात मार्ग दुर्घटना में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई वही बाइक सवार युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जिंदगी और मौत का जंग जूझ रहा है।

बताते चले की डोमन छपरा चौराहा मोड़ पर ग्राम दरगौली के जरलहिया टोला निवासी राजेंद्र चौहान पैदल घर से केशव छपरा चौराहा पर जा रहे थे कि नेबुआ से आ रही एक बाइक के चपेट में आ गये।

जिससे अज्ञात बाइक चालक व राजेन्द्र दोनों घायल हो गये। हनुमानगंज पुलिस ने सीएचसी कोटवा भेजवाया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वही उपचार के दौरान बीती राय राजेन्द्र की मौत हो गयी ! अज्ञात बाइक चालक को चिकित्सक ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वही मृतक राजेन्द्र की पत्नी उमरावती देवी ने हनुमानगंज थाना में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही मृतक के स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक के पत्नी का तहरीर मिला है मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read