HomeUTTAR PRADESHParade: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर परेड...

Parade: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर परेड का  किया निरीक्षण 

Parade: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर परेड का  किया निरीक्षण

Parade: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड में सम्मिलित सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया ।

निरीक्षण के पश्चात सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के दौरान समस्त थानें, यातायात कार्यालय व पुलिस ऑफिस के विभिन्न कार्यलयों से नि0, उ0नि0, प्रशिक्षु उ0नि0, हे0का0, का0 सहित कुल 308 लोग उपस्थित रहे

तथा जो लोग परेड से अनुपस्थित रहे उनका रपट अंकित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीआरवी-112 के वाहनों को चेक किया गया। विभिन्न थाना अन्तर्गत संचालित कुल 10 पीआरवी वाहन सहित कुल 46 कर्मचारीगण परेड में उपस्थित रहे।

पुलिस अधिक्षक ने सभी को आदेशित किया गया कि सायरन/ पी.ए.सिस्टम चालू हालत में हो सुनिश्चित करें। उपकरणों के रख रखाव व उपकरणों से घटनास्थल पर क्राइम सीन की रूपरेखा तैयार कर क्राइम सीन प्रोटेक्शन के बारे में बताया गया।

घटनास्थल पर सबसे पहले पुलिस कर्मियों द्वारा जो कार्यवाही की जाती है उस संबंध में सभी पुलिसकर्मियों को अभ्यास कराया कि किस तरीके से घटनास्थल पर पहुंच कर एविडेंस तथा नमूना इकट्ठे करते हैं, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। रिस्पॉन्स टाइम सही रखने हेतु सख्त हिदायत दी गयी।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री उमेश चन्द भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक व प्रभारी डायल-112, पीआरओ कुशीनगर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read