HomeUTTAR PRADESHIGRS: कुशीनगर पुलिस को आईजीआरएस में लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्राप्त...

IGRS: कुशीनगर पुलिस को आईजीआरएस में लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान 

IGRS: कुशीनगर पुलिस को आईजीआरएस में लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान

IGRS: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आईजीआरएस (जनसुनवाई) में जनपद कुशीनगर पुलिस का लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों/क्षेत्राधिकारी कार्यालयों/आईजीआरएस सेल पर नियुक्त आईजीआरएस कर्मियों कों प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु समय समय पर समीक्षा गोष्ठी कर निर्देश दिये जाते रहे है।

जनता की समस्याओं की सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा लगातार वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को जोड़कर जनता से वार्ता कराकर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

पुलिस अधिक्षक के द्वारा ईजीआरएस सेल में नियुक्त आईजीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव, का0 आलोक प्रताप सिंह, का0 राजेन्द्र सिंह यादव, का0 ज्ञानेन्द्र मिश्रा, का0 अक्षय कुमार चौधरी, का0 भीम राव व का0 उमाशंकर यादव को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आगे भी पुलिस अधीक्षक के द्वारा थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read