HomeCRIMETrain line:बड़ा रेल हादसा टला,संदिग्ध परिस्थितियों में टूटा दिखा रेल लाइन की...

Train line:बड़ा रेल हादसा टला,संदिग्ध परिस्थितियों में टूटा दिखा रेल लाइन की पटरी 

Train line:बड़ा रेल हादसा टला,संदिग्ध परिस्थितियों में टूटा दिखा रेल लाइन की पटरी

Train line: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह रेलवे लाइन का एक हिस्सा संदिग्ध परिस्थितियों में टूटा हुआ मिला।

संयोग से इस घटना पर ग्रामीणों की नजर पड़ गयी और अधिकारी व कर्मचारी समय पर वहां पहुंच गये. यहां से कोई ट्रेन नहीं चली. एक बड़ा रेल हादसा टल गया.

सुबह करीब साढ़े छह बजे पूरनपुर रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी पूरनपुर-मैलानी ब्रॉडगेज लाइन पर दूधिया खुर्द स्टेशन के लिए रवाना हुई।

ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार, जब मालगाड़ी धरमपुर गांव के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के कारण रेलवे ट्रैक दो हिस्सों में बंट गया. उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी.

ग्रामीणों की सूचना पर धरमपुर खुर्द स्टेशन मास्टर ने टूटे हुए रेलवे ट्रैक को देखा और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तकनीकी विभाग के इंजीनियर कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और टूटे हुए ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया.

इस दौरान ट्रेनों को 10 किमी से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राजेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सर्दी के दौरान रेल पटरियों का टूटना एक सामान्य घटना है और यह घटना भी उसी का एक हिस्सा है.

उन्होंने कहा कि टूटी पटरी की मरम्मत करा दी गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. सिंह ने बताया कि इस घटना के कारण पीलीभीत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 30 मिनट की देरी से चल रही है और ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है.

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read