HomeUTTAR PRADESHSweeper: नगर को साफ सफाई कर स्वच्छ रखने के लिए सफाई कर्मियों...

Sweeper: नगर को साफ सफाई कर स्वच्छ रखने के लिए सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित 

Sweeper: नगर को साफ सफाई कर स्वच्छ रखने के लिए सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

Sweeper:जनपद कुशीनगर के रामकोला नगर को साफ सफाई कर स्वच्छ बनाए रखने के लिए सफाई सफाई मित्रो के परिश्रम और लगन के  सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

शनिवार को नगर पंचायत रामकोला के मीटिंग हाल में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर  नगर को साफ बनाए रखने के लिए कचरा ढोने वाले, नाला साफ करने वाले झाड़ू लगाने वाले सफाई कर्मीयो को अंग वस्त्र देकर माला पहनाया गया तथा प्रशस्ति पत्र दें कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले कर्मचारी में रेनू देवी, ज्ञानचंद, बालेसर ,नागेश्वर ,राजेंद्र, उमा, सलहंत, शतीस भैरव, संदीप प्रमुख रहे।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि यह सम्मान समारोह स्वच्छता के लिए किया गया है।

कचरा अलग करो अमृत दिवस ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर आधारित कार्यक्रम में साफ सफाई में लगे सभी कर्मचारी लोगों को सम्मानित किया जाएगा

उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग के लिए साधुवाद दिया।इस अवसर  पर बड़े बाबू हरे राम शर्मा, विकास चौहान, अखिलेश कश्यप, अमीरी राखी दुर्गेश कुमार हर्ष कुमार गोड़, जय गोविंद आदि उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read