HomeCRIMELakshmi Yoga:आज इन राशियों का बन रहा है लक्ष्मी योग, माता लक्ष्मी...

Lakshmi Yoga:आज इन राशियों का बन रहा है लक्ष्मी योग, माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और बढ़ जाएगी उनकी कृपा 

Lakshmi Yoga:आज इन राशियों का बन रहा है लक्ष्मी योग, माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और बढ़ जाएगी उनकी कृपा 

Lakshmi Yoga:आज के दिन शोभन योग और लक्ष्मी योग समेत कई और शानदार योग बन रहे हैं. ऐसे में इन राशियों के लिए आज का दिन आशीर्वाद समान है. तो जानें कि आज किस राशि के जातक पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी और अपनी कृपा बरसाएंगी. तो चलिए जानते हैं कि किस्मत खुलने वाली है.

वृषभ पर रहेगी विशेष कृपा

आज के दिन वृषभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरस रही है. आज वृषभ राशि के जातक आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल के साथ पांच कौड़ियां जो कि हल्दी में लिपटी हुई हो उसे मां को अर्पित करें.

ऐसा करने के बाद विधिवत तरीके से उनकी पूजा करें. पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांध लें और उसे तिजोरी या अलमारी में सुरक्षित तरीके से रख दें.

कन्या पर है विशेष दृष्टि

कन्या राशि वालों के ऊपर माता लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगी. आज कन्या राशि के जातक सवा किलो साबुत चावल लाल रंग के कपड़े में करके अपने हाथ में पकड़ लें और फिर ‘ॐ श्रीं श्रीये नम: मंत्र’ का पांच माला जपें.

ऐसा करने के बाद उसे उस जगह पर रख दें जहां पैसा रखते हैं. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा बढ़ जाएगी.

पीपल के पेड़ के नीचे अर्पित करें ये चीज

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध और घी मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित कर दें.

ऐसा करने से नौकरी और बिजनेस में उन्नति की संभावना है. वृश्चिक के जातक 21 शुक्रवार तक ऐसा करते रहें. वहीं मकर के जातक धन संबंधी समस्या से निजात पाने के लिए हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read