HomeCRIMESmuggler:पिकप वाहन से कम्बल के कटे हुए पीस में छिपाकर कर ले...

Smuggler:पिकप वाहन से कम्बल के कटे हुए पीस में छिपाकर कर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

Smuggler:पिकप वाहन से कम्बल के कटे हुए पीस में छिपाकर कर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Smuggler: अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, एक पिकप वाहन से कम्बल के कटे हुए पीस में छिपाकर कर ले जायी जा रही कुल 55 पेटी चण्डीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 15.50 लाख रुपये) के साथ 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पुलिस जनपद के अधीक्षक कुशीनगर  संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे

अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस टीम ने सालिकपुर पुलिस चौकी के पास से दो शराब तस्करों अक्षय कुमार पुत्र सत्यवान निवासी ग्राम मलार थाना पिल्लूखेड़ा जनपद जिन्द हरियाणा,व संतोष कुमार यादव पुत्र स्व0 उपेन्द्र यादव निवासी ग्राम मछौरा यादवपुर थाना फेकला जिला दरभंगा बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिकप वाहन नं0 HR 46G 3135 से कम्बल के कटे हुए पीस में छिपा कर ले जायी जा रही

कुल 55 पेटी चण्डीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब किंग्स गोल्ड सुप्रिम व्हिस्की की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल सिंह,उ0नि0 अजय यादव,का0 शशिकेश गोस्वामी,का0 शिवानन्द सिंह, का0 दीपू कुंवर,का0 रणजीत यादव,का0 अरविन्द गौड शामिल रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read