HomeCRIMEEncounter:पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Encounter:पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Encounter:पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Encounter: जनपद जौनपुर के थाना जफराबाद व लाइन बाजार की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार/घायल व उनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 02 , जिन्दा कारतूस 01 , चोरी की मोटरसाइकिल व 12,200 रूपया नगद बरामद

डॉ0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जौनपुर  के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के पर्यवेक्षण मे  प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव मय हमराह रात्रि गस्त व देख भाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व तलाश वाछिंत अपराधी हौज मोड़ पर मौजूद थे कि तभी  सतीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर मय हमराह आये,

पुलिस वाले आपस में रोक थाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में वार्ता कर रहे थे कि तभी मुखबीर खास ने आकर बताया कि साहब भैस / बकरी चोरी करने वाला गिरोह मोटर साइकिल / पैदल थाना क्षेत्र में घुम कर रैकी कर रहे है किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है पूर्व में भी आस पास के थानो में चोरी किये है।

मुखबीर के इस बात को पुलिस वाले आपस में एक दूसरे को मुखबीरी से अवगत कराते हुये बात चित करने लगे।

तभी जौनपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। मुखबीर खास ने इसारा करके बताया कि साहब जो दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आ रहे है वही दोनो व्यक्ति है जो पशु / बकरी चोरी करते है।

तथा प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार को बैजाबाद से बाईपास जाने वाले मार्ग पर आगे बढ कर घेरा बन्दी करने के लिये बताया गया तथा प्रभारी निरीक्षक जफराबाद मय हमराह के आने वाले गाड़ी को टार्च की रोशनी व घेरा बन्दी कर रोकने का प्रयास किया

तो वह बैजाबाद जाने वाले बाईपास की ओर गाड़ी मोड़ कर भागा , पुलिस उनका पीछा करते हुये आगे बढी, जैसे ही पुरानी देशी शराब की दूकान के पास पहुचा तो सामने से प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के घेरा बन्दी के कारण अपने आप को फसता देख हडबडा कर गिर गया

और दिवाल के आड़ लेकर एक बदमाश ने अपने हाथ में लिये तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जिसकी गोली प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार श्री सतीश कुमार सिंह के पास से निकल गयी।

तथा दूसरे बदमाश ने भी अपने हाथ में लिये तमंचा से प्रभारी निरीक्षक जफराबाद की ओर लक्ष्य कर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण की चेतावनी देते हुये आत्म रक्षार्थ पिस्टल से फायर किया गया।

थोड़ी देर तक कोई हलचल ना होने पर आगे बढ़कर देखा गया तो दोनों बदमाश घायल होकर गिरे हुए थे,

जिनके पैर में गोली लगी थी। घायल बदमशो से नाम पता पूछा गया तो पहने ने अपना नाम – साहिल पुत्र मुस्तकिम निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलासी से पहने हुये पैन्ट की दाहिने जेब से 9200 रूपय बरामद हुआ तथा दाहिने हाथ के पास एक तमंचा व एक खोखा कारतूस दिखाई दिया।

दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम दानिश पुत्र मो0 असलम निवासी भुडकुडहा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब – 22 वर्ष बताया, जिसके जामा तलासी में 3000 रूपये नगद बरामद हुआ व दाहिने हाथ में एक तमंचा व एक खोखा कारतूस पड़ा दिखाई दिया,

जिनसे पूछने पर बताये कि हम लोगो का पशु तस्करो का एक गैंग है, हम दोनो लोग अपने गैंग के सदस्यो के साथ मिल कर भैस / बकरी चोरी कर अगल बगल के जनपदो में बेच देते है।

जीवन रक्षार्थ बेहतर इलाज के लिए घायल बदमाशो को जिला अस्पताल सदर जौनपुर रवाना किया गया ।

इनके द्वारा जनपद जौनपुर के विभिन्न थानों में पशु चोरी/तस्करी का अपराध कारित किया गया है ।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read