HomeUTTAR PRADESHHealth committee:डीएम व सीडिओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/पल्स पोलियो टास्क...

Health committee:डीएम व सीडिओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक हुई सम्पन्न

Health committee:डीएम व सीडिओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक हुई सम्पन्न

Health committee: कुशीनगर जनपद जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) एवं पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

स्वास्थ्य समिति की बैठक में विगत बैठक की कार्यवृत्ति से अवगत कराने पश्चात बैठक आरंभ की गई। आशाओं के कुल 52 खाली पदों को भरे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया, इसके अतिरिक्त आऊट सोर्सिंग के कर्मियों का मानदेय एक सप्ताह में भुगतान करने का निर्देश दिए गए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर की समीक्षा दौरान आरोग्य मंदिर पर दवा वितरण न होने तथा बाहर से दवा क्यों दी जा रही है इस पर पुछ ताछ सभी सीएच ओ एवं डीसीपीएम से की गई, सभी को इस पर ध्यान आकृष्ट कराया गया एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

ई संजीवनी के अंतर्गत ग्रामों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, आदि की जांच अंतर्गत समीक्षा दौरान डेटा भरे जाने में गड़बड़ी की संभावना के मद्देनजर सुधार लाए जाने का निर्देश सभी संबंधित को देने के साथ ही बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

पीकू टेक्नीशियन / आशाओं के भुगतान की भी समीक्षा की गई जिसके अंतर्गत आशाओं के भुगतान अक्टूबर तक कर लिए जाने की जानकारी दी गई एवं टेक्नीशियन का भुगतान एक सप्ताह में कर लिए जाने की जानकारी सीएमओ द्वारा दी गई।

बैठक दौरान संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती माताओ की जांच, आशाओं के द्वारा होम विजिट, डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार की स्थिति आदि पर समीक्षा हुई। इसके अलावे बच्चों के टीकाकरण की समीक्षा दौरान स्थिति खराब होने पर संबंधित एम.ओ.आई.सी. से पूछताछ की गई एवं शत प्रतिशत टीकारण की कार्यवाही पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिए गए।

आभा आईडी जेनरेट कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी बीसीपीएम, डीसीपीएम के कार्यों की समीक्षा की गई एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश सीएमओ को दिया गए।

बैठक में हीमोग्लोबिन जांच, यूरिन टेस्टिंग, एचआईवी जांच, आदि के संबंध में भी समीक्षा की गई। बैठक दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर सभी उपकरण सहित दवा उपलब्ध होने चाहिए।

अभियान के अंतर्गत आशाओं द्वारा नियमित रूप से होम विजिट के निर्देश भी दिए गए । सभी एम ओ आई सी को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहित करें एवं सरकारी अस्पतालों में प्रसव हेतु प्रेरित भी करें।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने सभी एमओआईसी को अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने संस्थागत प्रसव के मामले में प्रगति सुधारने हेतु तथा जनपद में चल रही शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने हेतु विशेष रणनीति तैयार कर क्रियान्वित करने के लिए सीएमओ और सभी एमओआईसी को कहा।

जनपद में 08 दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत सभी बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी तथा 09 दिसंबर से 13 दिसंबर तक डोर टू डोर पिलाई जाएगी जिसके अंतर्गत कुल बच्चों 599731 बच्चों को 5051 टीमों के माध्यम से शत प्रतिशत पल्स पोलियो की खुराक दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान में लगे सभी संबंधित को निर्देशित किया की अभियान की तैयारी अभी से कर लें तथा पूर्व के पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत जो कमियां रह गई थीं उसे दुरुस्त कर लिए जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एडिशनल सीएमओ, डीपीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read