HomeRELIGIOUSShivratri: शिव भक्तों के लिए यह महत्वपूर्ण दिन ! कब है मासिक...

Shivratri: शिव भक्तों के लिए यह महत्वपूर्ण दिन ! कब है मासिक शिवरात्रि? जानें,सही डेट,मुहूर्त व पूजा सामग्री

Shivratri: शिव भक्तों के लिए यह महत्वपूर्ण दिन ! कब है मासिक शिवरात्रि? जानें,सही डेट,मुहूर्त व पूजा सामग्री

Shivratri: नवंबर के महीने में भगवान शिव को समर्पित शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। हर महीने पड़ने वाली शिवरात्रि को मासिक शिवरात्रि कहते हैं।

शिव भक्तों के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है। मान्यता है इस दिन व्रत रखने और पूरी श्रद्धा के साथ शिव जी और मां पार्वती की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर हो सकते हैं।

आइए जानते हैं नवंबर में मासिक शिवरात्रि किस दिन पड़ रही है, पूजा की सामग्री एवं विधि-

कब है मासिक शिवरात्रि

मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी का प्रारम्भ नवम्बर 29 को सुबह 08:39 मिनट पर होगा, जिसका समापन नवम्बर 30 को सुबह 10:29 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास की शिवरात्रि 29 नवंबर को है।

मासिक शिवरात्रि पूजा-विधि

स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें।

फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें।

अब मासिक शिवरात्रि व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। अंत में ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

मासिक शिवरात्रि पूजन सामग्री

पूजा शुरू करने से पहले घी, दही, फूल, फल, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद, गंगाजल, सफेद चंदन, काला तिल, कच्चा दूध, हरी मूंग दाल, शमी का पत्ता, पंचामृत, धूप, दीप आदि सामग्री इकट्ठा कर लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read