HomeUTTAR PRADESHSugar mill: वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ढाढा चीनी मिल में पेराई सत्र...

Sugar mill: वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ढाढा चीनी मिल में पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ

Sugar mill: वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ढाढा चीनी मिल में पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ

sugar mill: ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नये पेराई सत्र का शुभारंभ सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने डोंगे में गन्ना डालकर किया।

रविवार को न्यू इंडिया शुगर मिल परिसर में मिल के नये पेराई सत्र। तय मुहुर्त दोपहर 12.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक मोहन वर्मा,गन्ना चेयरमैन विवेक सिंह बंटी व महाप्रबंधक करन सिंह ने मिल की चैन में गन्ना डालकर पेराई की शुरुआत की।

पेराई से जुड़ी हर मशीन का किया गया पूजन

वही मिल के कांटा पर पहली बार गन्ना लेकर पहुंचे गोपालगढ़ के किसान दिनेश राय का स्वागत व टीका लगाकर किया गया। पेराई से जुड़ी हर मशीन का पूजन भी किया गया।

मिल में हवन व पूजन पुरोहित पंडित श्रीकांत उपाध्याय ने किया।मिल के महाप्रबंधक करन सिंह ने बताया कि मिल क्षेत्र के किसानों के हित के लिए मिल प्रशासन सदैव तत्पर है।

मौजूदा समय शरदकालीन गन्ना बुवाई अभियान चलाया जा रहा है जहां सभी किसान भाई शोधित गन्ना प्रजाति के बीज की बुवाई करें साथ ही मशीनीकरण का प्रयोग करें लागत कम और उपज अधिक प्राप्त करें।

271100 लाख कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी हो गया

शासन द्वारा इस बार एक करोड़ बीस लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है।वहीं मिल द्वारा चार दिनों का 271100 लाख कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी हो गया है।

आज से मिल गेट से गन्ना तौल की जाएगी।चीनी मिल किसानों के हित के लिए त्वरित गन्ना भुगतान करता आ रहा है।

इसलिए किसानों से अपील है कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना की बुवाई करें।मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर एजीएम अवधेश चंद गुप्ता व डी डी सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी,एसडीएम प्रभाकर सिंह,हाटा गन्ना समिति के चेयरमैन विवेक सिंह बंटी,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जय प्रकाश शाही,

कसया चेयरमैन सतीश मणि, ऋषभ सिंह, नपाध्यक्ष रामानंद सिंह,नीरज शाही, अवधेश सिंह, रामानुज मिश्र,मोनू राव, दयाशंकर यादव, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अशोक वर्मा,

सचिव हरिमोहन यादव, सभासद रणजीत सिंह,डा रविश सिंह,शिक्षक नेता आशुतोष पाण्डेय,राजेश गुप्ता,सुवाष पांडेय,सहित अन्य किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read