HomeRELIGIOUSKalash Yatra:गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, कलशयात्रा में कुल...

Kalash Yatra:गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, कलशयात्रा में कुल 1001 कुमारी कन्याएं शामिल 

Kalash Yatra:गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, कलशयात्रा में कुल 1001 कुमारी कन्याएं शामिल

Kalash Yatra: कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर क्षेत्र के गांव अमवा श्री दूबे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कलशयात्रा के हर हर महादेव के नारों पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया था।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ के निमित्त -1001 कुमारी कन्याओं ने कलश के साथ हर हर महादेव के नारे के साथ जब अमवा श्री दूबे के यज्ञ स्थल से निकली तो पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा अमवा श्री दूबे से धनहा, जौरा मनराखन होते हुए ककुस्था (घाघी नदी) के तीरमुहानी घाट पहुंची जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बनारस से पधारे आचार्य त्रिभुवन पाण्डेय ने सभी कलश पात्रों पवित्र जल भरवाया।

वहां से कलशयात्रा रहसूजनोबीपट्टी से रहसू बाजार, नदवा,बेइली बकुलहर से यज्ञस्थ पर पहुंची।

वहां पर कलश स्थापना के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में प्रतिदिन 12 बजे से दो बजे तक मानस मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज द्वारा संगीतमयी मानस प्रबचन तथा शायंकाल सात बजे से अयोध्या धाम से पधारे कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य यजमान हिरण्यगर्भ द्विवेदी उर्फ पंकज, ज्ञानेश्वर द्विवेदी उर्फ दीपक , ग्राम प्रधान राकेश द्विवेदी,जीतन प्रसाद, धनेश प्रजापति, चित्रसेन दूबे, गुड्डू दूबे, हरिकेश दूबे,बिरझन यादव, विनोद यादव, उपेन्द्र दूबे, रविन्द्र गुप्ता, विरेन्द्र दूबे , सत्यम शुक्ल ,रजनीश द्विवेदी , कृष्णा द्विवेदी सहित काफी संख्या लोग मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read