HomeUTTAR PRADESHFinancial assistance:पीड़ित परिजनों को सांसद व विधायक ने दिया 5 लाख रुपए...

Financial assistance:पीड़ित परिजनों को सांसद व विधायक ने दिया 5 लाख रुपए का राहत चेक 

Financial assistance:पीड़ित परिजनों को सांसद व विधायक ने दिया 5 लाख रुपए का राहत चेक

Financial assistance: कुशीनगर जनपद के हनुमान गंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाजार में विगत दिनों ड्यूटी के दौरान एक सिरफिरे युवक द्वारा किसान नेता

और पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी की रात से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दिये जाने के मामले में

सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने पहल कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपए की

आर्थिक सहायता चेक प्रशासन की मौजूदगी में उनके पुत्र मनोज कुमार तिवारी को देकर अन्य मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक विगत दिनों पी आर डी जवान व किसान नेता रमाकांत तिवारी की छितौनी बाजार में एक सिरफिरे युवक विपीन वर्मा द्वारा राड से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

सांसद कुशीनगर व विधायक विवेकानन्द पाण्डेय मृतक के पुत्र से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया था।

जिसकी कार्रवाई पूरी होने के उपरांत उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर की मौजूदगी में सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने सहायता राशि 5लाख का चेक अपने हाथों मृतक के पुत्र के हाथ में सौंप दिया।

इस दौरान पूर्व उप प्रमुख व पूर्व प्रधान णप्रद्युम्न तिवारी, संतोष तिवारी, भाजपा युवा नेता आनन्द सिंह, संदीप श्रीवास्तव, कर्मवीर साहनी, थानाध्यक्ष हनुमानगंज ओमप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक शशांक राय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read