Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHFestival of lights:31000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम...

Festival of lights:31000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन: नपाध्यक्ष विनय जायसवाल 

fok-media-samman-samaroh

Festival of lights:31000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन: नपाध्यक्ष विनय जायसवाल 

रिपोर्ट : अनिल कुमार सिंह

festival of lights: पडरौना/कुशीनगर। स्थानीय नगरपालिका अन्तर्गत के जनरल बिपिन रावत नगर मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट पर छोटी दीपावली की शाम दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा।

31000 दीपों की जगमग रोशनी के बीच वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा लगातार पांचवें वर्ष भी धूमधाम से आयोजित कराया गया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे पडरौना नगर में भी आयोजित कराने का स्वप्न देखा था।

जिसे आज लगातार पांचवें वर्ष भी सफल रूप से पूरा होता देखकर आत्मसंतुष्टि मिल रही है।

दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न

विगत वर्ष की तुलना में इस साल दुगुनी क्षेत्रफल में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया।

बता दें कि इस छठ घाट को शासन के झील, तालाब, पोखरे के संरक्षण योजना के तहत नगरपालिका परिषद द्वारा विकसित कराया गया है।

जिसे नपाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा किड्स पार्क व पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

विकास के क्रम में शिवाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना और फाउंटेन भी लगाया जा चुका है।

और 108 फिट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में नगर के इस हिस्से को सांस्कृतिक रूप से विकसित करने की योजना है।

आयोजन के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत वीरेंद्र जी महाराज सभासद संतोष मद्धेशिया,

भोली जायसवाल, रामाश्रय गौतम, सोनु कुशवाहा, शुभावती देवी, सरिता देवी, चंदा देवी, प्रियंका गुप्ता, मोनी मिश्र, शुशीला देवी, धनंजय मिश्रा, सुभाष सिंह, ब्रजेश शर्मा,

आलोक चौबे, नीरज मिश्रा, विनय पाण्डेय, आलोक विश्वकर्मा, सिद्धार्थ जायसवाल, विनय गोंड, जयप्रकाश मद्धेशिया, छोटेलाल,

सुधीर मद्धेशिया,पवन जायसवाल सागर पटेल, सीमा देवी, उषा देवी, संगम मोदनवाल, कुसुम देवी, बबिता देवी, दिव्यांश शर्मा,

रवि शर्मा, विकास सोनी, अभय मारोदिया, सूरज कश्यप सहित सैकड़ों सम्मानित नगरवासियों की उपस्थिति रहीं।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular