HomeUTTAR PRADESHInspection: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधक सेवा प्राधिकरण, जिला...

Inspection: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधक सेवा प्राधिकरण, जिला कारागार देवरिया का किया निरीक्षण 

Inspection: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधक सेवा प्राधिकरण, जिला कारागार देवरिया का किया निरीक्षण 

Inspection: कुशीनगर जनपद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान कारागार के बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय व महिला बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों के भोजन, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा तथा उनको दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली एवं जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल मेन्यू के अनुसार भोजन, नाश्ता आदि दिया जाय।

जेल में निरूद्ध बन्दियों से उनके समस्याओं के बारे में पूछने पर बन्दियों द्वारा कोई समस्या नही बताया गया।

अपर जिला जज / सचिव ने बताया  कि अगर किसी बन्दी की पैरवी हेतु उनके अधिवक्ता नहीं है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता ले सकता है।

निरीक्षण के दौरान विचाराधीन बन्दियों से मिला गया एवं जो बन्दी रिहाई के पात्र है उनको रिहा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी।

बन्दियों से मिलकर उनके टिकट का अवलोकन कर मुकदमें की स्थिति को जाना गया।

कारागार में स्थित लीगल एड किनिक का निरीक्षण किया गया। लीगल एड शिनिक में कार्यरत जेल पीएलबी को निर्देशित किया गया कि जेल में निरूद्ध बन्दियों को विधिक सहायता उपलब्ध करावे एवं किसी बन्दी को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो,

जेल अपील कराना हो या अन्य किसी प्रकार की लीगल एड की आवश्यकता हो उनके प्रार्थना- पत्र लिखकर जरिये जेल अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर को प्रेषित करें।

जिल निरीक्षण के समय लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के चीफ नरेन्द्र मिश्रा भी उपस्थित रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read