HomeUTTAR PRADESHChildren's play: 29वीं दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ...

Children’s play: 29वीं दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन 

Children’s play: 29वीं दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन 

Children’s play: जिला स्टेडियम कुशीनगर में आयोजित 29वीं दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार की सायं विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरण के साथ समापन किया गया।

व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त तथा टीम प्रतिस्पर्धाओं में विजेता टीम आगामी 12 नवंबर से गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

207 अंक प्राप्त कर हाटा तहसील चैंपियन रहा, जबकि द्वितीय स्थान पर रहे कप्तानगंज को 203 व तृतीय स्थान पर रहे पडरौना की टीम को 202 अंक प्राप्त हुआ।

खेल संयोजक सुरेंद्र बहादुर सिंह, आयोजन सचिव डा. प्रभात चंद राय, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, रेनूबाला सिंह,अमित श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, धर्मेंद्र सिंह आदि के देखरेख में हुई।

प्रतियोगिता में खोखो के जूनियर बालक व बालिका वर्ग व प्राथमिक के बालक वर्ग में तमकुहीराज तहसील की दुदही विकास खंड की टीम जिला चैंपियन रही।

जबकि खोखो प्राथमिक बालिका वर्ग में दुदही व कसया के बीच मैच टाई होने पर संयुक्त रुप से विजेता घोषित किया गया।

चक्रक्षेपण में अफरोज व काजल प्रथम स्थान पर रहे

लंबी कूद में बालक वर्ग में वीर प्रताप व बालिका में शालिनी प्रथम, ऊंची कूद में बालक हसनैन, बालिका गुड़िया, गोलाक्षेपण में वीर प्रताप व शालिनी प्रथम, चक्रक्षेपण में अफरोज व काजल प्रथम स्थान पर रहे।

खेल सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं: विधायक

फुटबाल, हैंडबाल, जूडो, ताइक्वांडो, कुश्ती, तैराकी, टेबिल टेनिस, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि खेल सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं।

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफल छात्रों की प्रतिभा यह साबित करती है कि वह संसाधन की मोहताज नहीं है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है।

ऐसे आयोजनों का मुख्य मकसद जनपद और प्रदेश में खेल भावना व खेल संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करना होना चाहिए। बीएसए डा. राम जियावन मौर्य ने कहा पुरस्कार प्रतिभागी को और बेहतर करने की प्रेरणा दिया जाए।

जिलास्तरीय प्रतियोगिता ने प्रतिभाओं को निखरने का अवसर दिया है। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए सफल खिलाड़ी व टीमों को मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

संचालन रवींद्र नारायण पांडेय व दुर्गेश सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी गण रजनीश द्विवेदी,जया राय, जयंत भारती, राजेश कुमार, विजयपाल नारायण त्रिपाठी,सुधीर कुमार,अमित कुमार चौहान,मुकेश नारायण मिश्र,

अमितेश कुमार, शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, राजकुमार सिंह,अरुणेंंद्र राय, अविनाश शुक्ल,अमरदीप शुक्ल, राकेश पांडेय, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, कुंजेश्वर सिंह, सुनील कुमार मिश्र,आशीष मिश्र, राकेश यादव,

शंभू यादव, देवेंद्र ओझा, शालिनी जायसवाल, रवीश कुमार, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, राजेश यादव, राकेश कुमार, विमलेश प्रताप सिंह, नन्हे प्रसाद, मुनीब प्रसाद आदि मौजूद रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read