Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMeeting: सपा की बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न 

Meeting: सपा की बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न 

fok-media-samman-samaroh

Meeting: सपा की बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न

Meeting:  कुशीनगर जनपद में स्थित एक निजी अतिथि गृह के सभागार में सपा की बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

इसमें वाहिनी के पदाधिकारियों ने बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जोर दिया।

मुख्य अतिथि आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा संविधान की भक्षक और सपा रक्षक है। आजादी के वर्षों बाद संविधान पूरी तरह लागू नहीं हो पाया। यह विडंबना है।

संविधान में समतामूलक समाज के निर्माण का प्रावधान है। दिशा बदलने से ही दशा बदली जा सकती है। लोकसभा चुनाव में यूपी में इसका असर दिखाई दिया है।

बूथ पर मजबूत होकर ही सफलता मिलेगी। भाजपा बसपा प्रमुख मायावती को चंगुल में ले रखा है। कहा कि एक दर्जन सीटों पर लोकसभा चुनाव में जबरन हराया गया।

सभी ने अपने विचार रखे

बूथ मजबूत कर ही विजय पताका फहराया जा सकता। इसके अलावा राजेश प्रताप राव समेत अन्य ने भी विचार रखे।

अध्यक्षता आंबेडकर वाहिनी के गोरखपुर मंडल प्रभारी सरवन पटेल व संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।

इस मौके पर घनश्याम राव, बाल गोपाल गौतम, डा.एस एस पटेल, भृगुनाथ पटेल, विजय चौहान, चंदन राज कन्नौजिया, जेके चौहान, एके बादल, शमसाद, उमाशंकर, हरिशंकर राजभर, उग्रसेन यादव, रविन्द्र, छोटेलाल बौद्ध, कैलाश चंद कन्नौजिया, प्रतिमा बौद्ध, अजय प्रताप गोंड, प्रशांत, उमेश यादव, मोहन भारती, संतोष तिवारी, राकेश सिंह सैंथवार, शिवचरण प्रसाद, वाजिद अली आदि मौजूद थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular